फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, रिश्ता भी तुड़वाया

Tue, 17 Sep 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। शादी का झांसा देकर रणखंडी गांव का युवक नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती से दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह शादी करने से इंकार करने लगा और उसे घर में बंधक बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने युवती को बंधक मुक्त कराया।
विज्ञापन

भायला रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती ने सोमवार को एसएसपी को पत्र लिखा। उसने बताया कि रणखंडी गांव के युवक से तीन वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। वह नौकरी की बात कहकर सऊदी अरब चला गया। वादा किया कि वापस आकर शादी रचाएगा। युवती के मुताबिक इस दौरान उसके परिजनों ने मुजफ्फरनगर में उसक रिश्ता तय कर दिया। पता लगने पर युवक ने सऊदी से ही अपने साथियों को फोन किया। जिन्होंने उसके होने वाले ससुराल जाकर रिश्ता तुड़वा दिया।
युवती ने बताया कि दस दिन पूर्व युवक भारत आया और परिवार के लोगों से मिलाने की बात करते हुए 13 सितंबर को अपने घर ले गया। जहां उसने मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और कमरे में बंधक बना लिया। किसी तरह उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे बंधकमुक्त कराया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को भी तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें