फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 19 सितंबर से शुरू होंगी विशेष ट्रेनें, चार प्लेटफार्म पर रुकेंगी

Tue, 17 Sep 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 19 सितंबर से आगामी त्योहारों को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जो 30 नवंबर तक चलेंगी। ट्रेनें जम्मू, चंडीगढ़, बठिंडा, फिरोजपुर, गोरखपुर, वाराणसी के बीच संचालित होंगी। चार प्लेटफार्म पर विशेष ट्रेनें रुकेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, अगले महीने से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहती है। आलम यह रहता है कि ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई बार भीड़ अधिक होने के चलते यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाते हैं। इसी के चलते रेलवे त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा पूर्व में कर चुका है।
विशेष ट्रेनों में श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी, वाराणसी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, फिरोजपुर-पटना, वाराणसी-चड़ीगढ़ आदि विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जो सहारनपुर से होकर जाएंगी। पंजाब-हरियाणा की तरफ से आने वाली विशेष ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर रुकेगी, जबकि दिल्ली-मुरादाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर ठहराव होगा। एक और दो प्लेटफार्म ऐसे हैं, जिन पर ट्रेनें आकर रुक जाती है या फिर यहीं से वापस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें