फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है : इमरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि हम सबको मिलकर निकाय चुनाव में पार्षद और महापौर सीट पर जीत हासिल करनी है, साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी भी करनी है। वह मंडी समिति रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

समारोह में पहुंचे इमरान मसूद और उत्तराखंड प्रभारी नरेश कुमार गौतम सहित अन्य बसपा नेताओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इमरान मसूद ने कहा कि हमें सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है। इसके लिए हमें घर-घर जाना होगा। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का हित बसपा और बसपा सरकार में ही सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी ने आज तक मुस्लिमों का इस्तेमाल केवल वोट के रूप में किया है, लेकिन अब मुस्लिम समाज समझ चुका है कि उनका हित बसपा ही में है।
नरेश कुमार गौतम ने कहा कि जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। जिसकी शुरुआत निकाय चुनाव से होने जा रही है। शायान मसूद ने कहा कि विगत दिनों मस्जिद से नमाज पढ़कर कुछ युवा प्रशासन को ज्ञापन देने जा रहे थे। उन पर संगीन धाराएं लगा दी गईं। सैकड़ों बेगुनाहों को परेशान किया गया, लेकिन इमरान मसूद के अलावा कोई नेता सामने नहीं आया। कार्यक्रम में आशीर्वाद आर्य, बिजेंद्र कश्यप, विकास, अनिल कुमार, इमरान प्रमुख, लोधी कुमार, अजब सिंह, एस आलम, प्रताप सिंह, मयंक कटारिया, अनिल धारिया, रागिव अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें