फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण उत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
तपस्या करते दिगंबर मुनि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण उत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर के जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण उत्सव के अवसर पर भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। आठ बैंड, एक दर्जन झांकियां, हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वर्ण गजरथ से सुसज्जित शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को जैन समाज द्वारा एक दिवसीय वार्षिक स्वर्ण गजरथ महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह छह बजे नगर के दोनों जैन मंदिरों में पूजा प्रक्षाल अभिषेक किया गया। इसके उपरांत जैन धर्म के प्रवर्तक 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे सराफा बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से परंपरागत रूप से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बैंडबाजे ढोल-ताशे जैन धर्म के उपदेशों को अग्रसारित करती झांकियां, भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्य की झलक पेश करते कलाकारों ने समा बांध रखा था। करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के अंतिम छोर पर स्वर्ण मंडित गजरथ में विराजमान तीर्थंकर महावीर स्वामी की मूर्ति के समक्ष जैन महिला-पुरुष भजन मंडली के साथ भगवान की स्तुति करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

स्वर्ण गजरथ पर ख्वासी बनने का सौभाग्य उमंग जैन, दायां चंवर उत्सव जैन तथा बायां चंवर शुभम जैन, भंडारी अरविंद जैन तथा सारथी नवीन जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुबेर इंद्र के रूप में नमन जैन एवं राशि जैन जनता पर रत्नों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। सौधर्म इंद्र के रूप में अवलोक जैन अपनी पत्नी के साथ जनता को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सूर्यास्त से पूर्व शोभायात्रा शाम पांच बजे सराफा बाजार स्थित निज स्थल जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का सभी धर्मों के लोगों ने अनेक स्थानों पर स्वागत किया। इस अवसर पर सहारनपुर, नकुड़, चिलकाना आदि स्थानों से भी जैन समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। राजेश जैन, संजीव जैन आढ़ती, नवीन जैन, नरेश चंद जैन, राजीव जैन, दिनेश जैन, सुभाष जैन, तरंग जैन, रजत जैन, अंकित जैन, अनुराग जैन, महेंद्र जैन, योगेश जैन आदि रहे।

सरसावा में स्वर्ण मंडित गजरथ पर सवार श्रद्धालु गण- फोटो : SAHARANPUR

शोभायात्रा में सांस्कृतिक नृत्य पेश करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें