फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सराफ सहित तीन लोगों को ले गई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को सराफा बाजार में छापा मारा। पुलिस अपने साथ दो सराफ सहित तीन लोगों को हिरासत में पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत क्राइम ब्रांच प्रभारी कृष्णा जितेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सराफा बाजार पहुंची। वहां से उन्होंने साथ आए एक बदमाश की निशानदेही पर दो सराफ और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तीनों को पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। टीम प्रभारी के अनुसार 29 जनवरी 2020 को जनपद के थाना किला अंतर्गत एफएल फाइनेंस कार्यालय पर नकाबधारी बदमाशों ने धावा बोलकर साढ़े बारह किलो सोना व लगभग दो करोड़ की नकदी लूट ली थी। पानीपत निवासी सोनिया ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को पकड़ लिया था जिनकी निशानदेही के आधार पर शुक्रवार को गंगोह से तीन को पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें