फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे-कृष्ण, हरे राम के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में नक्खासा बाजार में रथ को ख? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हरे-कृष्ण, हरे राम के जयकारे गूंजे
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में बारिश के बीच श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। जयकारों और बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण और श्री खाटू श्याम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
रविवार को अग्रवाल धर्मशाला से बारिश की वजह से सुबह की बजाए शाम चार बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा की रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक संजय गर्ग शामिल हुए। सर्व प्रथम भगवान श्री जगन्नाथ की आरती उतारी गई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला से रथयात्रा की शुरुआत हुई, जो भगत सिंह चौक, शहीदगंज बाजार, घंटाघर, कोर्ट रोड, आवास-विकास होते हुए श्री हरि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई, यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। घंटाघर पर भगवान श्री जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए।
विज्ञापन

भक्ति में डूूबे श्रद्धालु रथ को रस्से से खींचते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हरे कृष्ण, हरे राम की धुन गाते और जयकारे लगाने के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई जगह पर पुष्पा वर्षा से रथयात्रा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल, अध्यक्ष संजय कर्णवाल, महामंत्री संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष रम्मी धवन, मंत्री मुकेश मेहता, यात्रा संचालक प्रवेश धवन, संजीव कर्णवाल, ललित पोपली, आशीष महाजन, विराट जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली शोभा यात्रा में सजा भगवान जगन्नाथ जी रथ- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में सेल्फी लेते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में नाचते गाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में नक्खासा बाजार में नाचते ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में शमिल राधा कृष्ण जी की झां?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में नाचते गाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में शमिल श्री खाटू श्याम जी क?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के अग्रवाल धर्मशाला से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में सर पर ठाकुर जी लिये नाचते - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें