फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे राम हरे राम के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन

प्रभु को 56 भोग किए अर्पित, रस्से से श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। जयकारों और बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे-हरे, हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे जयकारे गूंजते रहे। सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला से इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा की रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला से रथयात्रा की शुरुआत हुई, जो भगत सिंह चौक, शहीदगंज बाजार, घंटाघर, कोर्ट रोड, आवास-विकास होते हुए श्री हरि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई, यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। घंटाघर पर भगवान श्री जगन्नाथ को क्रेन से 56 भोग अर्पित किए।
भक्ति में डूूबे श्रद्धालु रथ को रस्से से खींचते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हरे कृष्ण, हरे राम की धुन गाते और जयकारे लगाने के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई जगह पर पुष्प वर्षा से रथयात्रा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर भगवान श्री जगन्नाथ की महा आरती उतारी गई।
इस दौरान सुंदरानंद दास, मुख्य यजमान हितेष गर्ग, श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल, अध्यक्ष संजय कर्णवाल, महामंत्री संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष रम्मी धवन, मंत्री मुकेश मेहता, यात्रा संचालक प्रवेश धवन, संजीव कर्णवाल, ललित पोपली, आशीष महाजन, विराट जायसवाल, सुभाष सचदेवा, गगन चावला, जसबीर मोघा, किशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें