फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजने लगे हर-हर महादेव, बोल बम-बम-बम के जयघोष

विज्ञापन
सहारनपुर में दौड़ रही है खस्ता स्कूली बस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सड़कों पर हर-हर महादेव, बोल बम बम-बम के जयघोष गूंजने लगे है। दूर-दराज के कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। जिसके चलते देहरादून रोड को वन-वे किया गया। एक तरफ से भारी वाहनों को निकाला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर से कांवड़िये निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कांवड़िए हरिद्वार पहुंच गए हैं। इन प्रदेशों के श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को सहारनपुर की सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ। देहरादून रोड और अंबाला रोड पर कांवड़िए नजर आए। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही देहरादून रोड को वन-वे में तब्दील कर दिया है। जेल चुंगी से लेकर राकेश कैमिकल चौकी तक कांवड़ियों और दोपहिया वाहन एक साइड तो दूसरी साइड से भारी वाहनाें को निकाला जा रहा है। यह इसलिए किया गया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो सके। उधर, शहर के शिवालय भी सजने लगे हैं।
कांवड़ियों के लिए लगाया शिविर
शिव सेवा कांवड़ संघ की ओर से देहरादून रोड स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में कांवड़ियों के लिए कांवड़ शिविर लगाया गया। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद विधायकों ने कर्मवीर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, संजय कर्णवाल, भरत कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, राजकुमार राजू, रम्मी धवन, प्रवेश धवन, ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हारनपुर में हरिद्घार से कांवड़ लेकर हरियाणा की और अपने गंतव्य की और बढ़ते कांवडिये- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें