फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
राधा विहार स्थित औघ़डदानी महादेव मंदिर में सावन के सोमवार पर आरती करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम-बम का जयघोष रहा। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन

महानगर में सुबह से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री नारायणपुरी, बरसी महादेव मंदिर, शकलापुरी के श्री शिव मंदिर, तहसील शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भोले बाबा का पंचामृत से महाअभिषेक किया। इसके साथ ही भोग अर्पित किया और उपवास भी रखा। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
बेल पत्र से हुआ नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव में महादेव का 1008 बेलपत्र से भव्य शृंगार किया गया। अबीर-गुलाल से भगवान को दिव्य रूप में सजाया गया। पंचामृत से महादेव का महा स्नान किया। उसके उपरांत रुद्री पाठ शिव महिमन स्तोत्र शिव सहस्रनाम स्त्रोत से महादेव का महा रुद्राभिषेक किया गया। बेलपत्र शिव शृंगार की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि बेलपत्र सत रज तम त्रिगुणात्मक सत्ता का रूप है। शिव का त्रिनेत्र भी त्रिगुणात्मक आधार का साक्षात स्वरूप है। बेलपत्र में तीन पत्र होने के कारण उन्हें भगवान शिव का त्रिनेत्र स्वरूप भी माना जाता है। अरुण स्वामी, पंडित विशाल शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, पुनीत ठाकुर, सागर गुप्ता, मनोज चौहान, कर्तव्य, गीता, कमला, बबीता, सुचेता, शैलेश, बीना, उमा, कौशल, ममता आदि रहे।
विज्ञापन

महादेव का किया रुद्राभिषेक
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान संकटमोचन महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शांतनु जोशी व पंडित खेमराज मिश्रा ने रुद्री पाठ का उच्चारण कर रुद्राभिषेक किया। चंदन व भस्म तथा फूलो से औघड़दानी का शृंगार कर आरती की। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि अगर भक्त श्रद्धा भाव से जल से ही भगवान का अभिषेक करें तो भगवान शंकर अपने भक्त को सभी वैभव प्रदान करते है। सतीश गुप्ता, विनोद, रमाकांत, शुभम सैनी, अक्षय, रामप्रताप शुक्ला, रजनी वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें