खेल सामग्री की किट सौंपी
सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खिलाड़ियों के मंगल दल के अध्यक्षों को खेल सामग्री की किट बांटी गई।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन संवाद में अपने विचार रखे। इसके बाद सांकेतिक रूप से खेलकूद योजना के तहत मंगल दल से खिलाड़ी प्रशांत कुमार निवासी शुक्रताल, संजय कुमार निवासी गांव दैदनोर नकुड़, प्रवीण कुमार कौशिक व रेनू निवासी गांव महंगी गंगोह, रीता निवासी गांव कांकरकुई ब्लॉक बलियाखेड़ी खेल सामग्री की किट सौंपी गई। किट में चार वॉलीबाल, एक स्कीपींगरोप, दो डिप्स स्टैंड, दो इनफलेटर अन्य सामान शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि इस योजना में जनपद से 249 खिलाड़ी चयनित हैं। अन्य खिलाड़ियों को विकास भवन स्थित युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में किट दी जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार सिंह मौजूद रहे।