फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बीस भेड़ों को मार डाला, पांच गंभीर

विज्ञापन
शाकंभरी क्षेत्र में मृत पड़ी भेड़े - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गुलदार ने बीस भेड़ों को मार डाला, पांच गंभीर
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। नूरपुर भरावड़ गांव में मंगलवार देर रात गुलदार ने 20 भेड़ों को मार डाला, जबकि पांच को बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया है।
सामाजिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज क्षेत्र के गांव नूरपुर भरावड़ में रात करीब दो बजे किसी जंगली जानवर ने बरसाती नदी के किनारे स्थित सुल्तान सिंह पुत्र हरि सिंह के बाड़े में घुसकर उसकी भेड़ों पर हमला कर दिया। भेड़ों की आवाज सुनकर वहां सो रहे सुल्ताजन सिंह की आंख खुल गई। सुल्तान सिंह के मुताबिक बाड़े में गुलदार घुसा था जो भेड़ों पर हमला कर रहा था। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। जब वह ग्रामीणों के साथ वापस मौके पर पहुंचा, तो उसकी 20 भेड़ मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी, जिनके शरीर पर गहरे और बड़े जख्म थे, जबकि 5 भेड़ बुरी तरह से जख्मी थी, जो मरणासन्न हालत में है। बुधवार की सुबह सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन पर बने जानवर के पदचिन्हों के फोटोग्राफ कराए। इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित के अनुसार मृत भेड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बेहट रेंज क्षेत्राधिकारी की गैरहाजरी में वह मौके पर गए थे। भेड़ों पर किस जानवर ने हमला किया यह अभी क्लियर नहीं हो पा रहा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
आरके ध्यानी, रेंज क्षेत्राधिकारी बादशाहीबाग
---------------------------------
मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया है। जिस जानवर ने भेड़ों पर हमला किया, वह प्रथम दृष्टया गुलदार लग रहा है।
डीआर वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें