फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल

Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने पहले गांवों में हंगामा किया। उसके बाद एसएसपी और डीएम कार्यालय पर पहुंचकर भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को ग्राम बुड्ढा खेड़ा और ग्राम नंदपुर की महिलाओं ने शराब के खिलाफ पहले तो गांवों में हंगामा किया और शराब की बिक्री करने वालों पर भी जमकर नारेबाजी की।

ग्राम नंदपुर की महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के ही आठ लोग गांव में कच्ची और अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। गांव के लोगों द्वारा कच्ची शराब का सेवन किया जा रहा है। बड़ों के साथ बच्चों को भी शराब की लत लग रही है।
विज्ञापन


शराब पीकर लोग परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की गई साथ ही तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में नंदपुर की महिलाओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सविता, गुड्डी, ममता, नीलम, सुर्ती, रोशनी, सुलोचना, धर्मी, काजल, सरोज और ग्राम बुड्ढा खेड़ा की ममता, बबिता, ऊषा, कौशल, मुकेश, शीतो, शर्मरी, संसारो, भूरिया, बेबी, मनीषा, बालेश, नीलम, मुन्नी, प्रेमवती, पुष्पा, राजो, चमेली, सुरेशो, कश्मीरी, श्लेलता, सोना, बलमती, माया, ईश्वरवती, राजकली, गीता, संतोष समेत दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें