फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड में गुल हो रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात के मौसम के साथ ही गर्मी बढ़ने पर बिजली के ओवरलोड के कारण भी विद्युत लाइनों में फाल्ट बढ़ रहे हैं। आधे शहर की 60 से अधिक कॉलोनियों में लगभग हर दिन तीन से पांच घंटे तक बिजली गुल हो रही है। एक महीने में चार ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जबकि 20 से ज्यादा बार तकनीकी फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो चुकी है। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

सबसे बुुरी हालत तो घंटाघर स्थित बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की ही है। यहां हर दिन 10 से 12 कालोनियों में तीन से पांच घंटे के कट लग रहे हैं। बुधवार को लाइन में फाल्ट के कारण कई कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इससे पहले भी लगभग पूरा सप्ताह ऐसा ही हाल रहा। इस बिजलीघर से जुड़े घंटाघर चौक, पठानपुरा, गोविंद नगर, किशनपुरा, खान आलमपुरा, देहरादून चौक सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।
इसके अलावा चिलकाना रोड, जैन बाग, रायवाला, मंडी समिति रोड, खजूर तला, छत्ता जंबूदास, गौरी शंकर बाजार, रानी बाजार, कंबोह कटहरा, बांसतरासान सहित करीब 60 छोटी बड़ी कॉलोनियों में लगातार पांच से छह घंटे तक के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में जनक नगर के 66केवी सब स्टेशन को छोड़कर बाकी सब स्टेशन 11केवी श्रेणी के ही हैं। कई बार सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों की क्षमताएं बढ़ाने की तैयारी की गई है। मगर कोरोना काल में ऐसी तैयारियां भी अटक गई हैं।
ओवरलोड के साथ मौसम भी जिम्मेदार
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी और उमस में लोग एसी का काफी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा बरसात का मौसम चल रहा है। बारिश में विद्युत लाइन में अधिक फाल्ट आते हैं। फिर भी जहां परेशानी आ रही हैं, वहां लाइनों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें