फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 30 दिन बंद रहेगा हकीकतनगर-कलक्ट्रेट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत हकीकतनगर तिराहा से कलक्ट्रेट गेट तक बड़ी सीवर लाइन डाली जानी है। इसकी वजह से उक्त मार्ग पर 18 सितंबर से 17 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सीवर लाइन डालने का यह कार्य करीब ढाई सौ मीटर लंबा है, लेकिन इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। एक अनुमान के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब ढाई हजार छोटे और बड़े वाहन और 25 हजार लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

देहरादून रोड, दाबकी जुनारदार, घोघरेकी, जिलाधिकारी आवास मार्ग से सटी कॉलोनियों, जिला अस्पताल, जनकपुरी चौक से जिला अस्पताल तक बसी कॉलोनियों और निजी अस्पतालों व क्लीनिकों के चिकित्सक व स्टाफ तथा पेपर मिल रोड के जरिए मुजफ्फरनगर या देवबंद से आने वालों को यदि दिल्ली रोड पर जाना है तो उनके पास दो विकल्प रहते हैं। वह या तो सदर कोतवाली के सामने से दीवानी कचहरी को होकर आते हैं या फिर आईएमए भवन के सामने से हकीकतनगर तिराहे को होते हुए कलक्ट्रेट के सामने से गुजरते हैं। दो मार्ग होने के कारण यातायात थोड़ी बहुत समस्या के साथ चलता रहता है।
इनके अलावा शास्त्री नगर, यादवपुरी, भगत सिंह कॉलोनी, डीएसओ कंपाउंड, हकीकतनगर, पंजाबी बाग, साकेत कॉलोनी ऐसी हैं, जिनके लिए कलक्ट्रेट या दिल्ली रोड पर आने के लिए सबसे आसान रास्ता यही रहता है। लेकिन एक महीना मार्ग बंद रहने से यातायात का पूरा भार कोतवाली सदर बाजार मार्ग पर आ जाएगा, जिसकी चौड़ाई बेहद कम है। दीवानी कचहरी तिराहे पर भारी अतिक्रमण और मार्ग काफी संकुचित होने के कारण सामान्य दिनों में ही जाम रहता है। ऐसे में जिला अस्पताल पुल से दीवानी कचहरी तक तथा दीवानी कचहरी से कलक्ट्रेट तिराहे तक एक महीना जाम की स्थिति रहने वाली है। जिलाधिकारी और एसएसपी भी इसी मार्ग से होकर कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन पहुंचते हैं। उनके लिए भी इस एक महीने के लिए समस्या रहने वाली है।
विज्ञापन

- पुलिस लाइन आने वालों को होगी समस्या
पुलिस लाइन में एसएसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों के कार्यालय हैं। जहां अधिकारियों के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी पहुंचते हैं। इन लोगों को मार्ग बंद होने के कारण पुलिस लाइन पहुंचने में परेशानी होगी। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं, जिनके बच्चे इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं और अन्य कार्य भी रहते हैंं। लेकिन पुलिस लाइन के लिए जैन कॉलेज रोड की ओर बना गेट विकल्प हो सकता है।
-ये हो सकते हैं विकल्प
- देहरादून रोड की ओर से आने वालों को दिल्ली रोड पर आना है तो या तो कोतवाली सदर बाजार के सामने से या फिर घंटाघर से होकर कोर्ट रोड पुल से होकर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
- पेपर मिल रोड से आने वाले, बाजोरिया रोड पर बसे लोगों तथा शास्त्री नगर के नागरिकों को यदि दिल्ली रोड पर आना है तो उनके लिए कोतवाली सदर मार्ग ही एक विकल्प रहेगा।
- पंजाबी बाग और हकीकतनगर के नागरिक डेरा इलाहीपुरा से होकर जैन कॉलेज रोड पर निकलने वाले मार्ग के जरिए कलक्ट्रेट या दिल्ली रोड पर पहुंच सकेंगे।
- वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग - एसपी ट्रैफिक
पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हकीकतनगर तिराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक सीवर लाइन बिछाने के कारण मार्ग बंद रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इस अवधि में अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर असुविधा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें