फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीम अब्दुल कुद्दूस बने बेहट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी इजहार बबलू ने कस्बा निवासी हकीम अब्दुल कुद्दूस को पार्टी का विधान सभा बेहट क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यहां हुई बैठक में इजहार बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आए दिन महंगाई नित नये रिकार्ड छू रही है। किसान अपने हकों की मांग के लिए रात दिन खुले आसमान के नीचे पड़ कर आंदोलन कर रहा है, बावजूद इसके सरकार की नींद नहीं टूट रही है। इस अवसर पर जिला महासचिव मोहम्मद वसीम, मुस्तफिज काशीफी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मरगूब अहमद, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष कारी आबिद मलिक, अब्दुल कादिर, मास्टर सलीम, कारी अबरार हबीबी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें