सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि उनकी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। बेहट तहसील के अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत है। उनके बाग में आम की फसल की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने मिलीभगत कर उसे सस्ते दामों में बेच दी। आरोप लगाया कि उनकी कुछ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की तैयारी की जा रही है। इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल है। मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। बता दें, कि हाजी इकबाल की पत्नी पहले भी कई बार मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज चुकी हैं।