फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाजी इकबाल का वीडियो आया सामने, वीसी से हो रहा पेश

विज्ञापन
मिर्जापुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के आवास पर 82 का नोटिस चस्पा करती मिर्जापुर पुलिस। श्रोत
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजी इकबाल एक केस के मामले में मिर्जापुर थाने के सब इंस्पेक्टर के सामने पेश हो रहा है। इसमें बाकायदा सब इंस्पेक्टर नाम, तारीख, दिन, स्थान और केस आदि के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर से हाजी इकबाल बात कर रहा है कि उस समय चार अप्रैल 2024 है और दोपहर के 12:33 बजे हैं। जब हाजी इकबाल से पूछा गया कि वह कहां पर है तो बताया कि वह यूएई देश के अलबरसा शहर में है। जब केस के बारे में पूछा गया तो हाजी इकबाल ने बताया कि वह सात अप्रैल 2022 से यूनिवर्सिटी के रिसर्च के काम से विदेश में है। हाजी इकबाल जेल में बंद बेटों को भी निर्दोष बता रहा है। छह मिनट के इस वीडियो में काफी कुछ बातचीत हाजी इकबाल और सब इंस्पेक्टर के बीच हो रही है।
- यह बोले अधिवक्ता

हाजी इकबाल के अधिवक्ता अनुपम मिश्रा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने समक्ष लंबित लगभग सभी केसों पर स्टे लगा रखा है। कुर्की का आदेश माननीय निचली अदालत को गुमराह करके लिया गया है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि हाजी इकबाल कोर्ट के ही आदेश से वीसी के माध्यम से पेश हो रहा है।
विज्ञापन


- इकबाल के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा
मिर्जापुर/सहारनपुर। पूर्व एमएमएलसी हाजी इकबाल के आवास पर धारा 82 के नोटिस चस्पा किए। अदालत के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा की गई है। शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश मोहित शर्मा ने कुर्की की उद्घोषणा के आदेश जारी किए थे। महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि हाजी इकबाल के खिलाफ महिला थाने में मामले दर्ज हैं। इस पर अदालत ने 82 की कार्रवाई आदेश दिए थे। रविवार को कोतवाली मिर्जापुर प्रभारी बीनू चौधरी, महिला थाना प्रभारी बबिता तोमर, उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार, भूपेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए मिर्जापुर में हाजी इकबाल के आवास पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें