फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से, 11 से चलेगा दस्तक

Mon, 01 Jul 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान सोमवार यानी आज से शुरू हो जाएगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित 12 विभाग मिलकर संचारी रोगों से मुकाबला करेंगे। सभी विभागों ने अपनी-अपनी कार्य योजना बना ली है। 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों दिमागी बुखार, चिकनगुनिया, डेंगू समेत मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम्य विभाग, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग रहेंगे। इनके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शामिल किया गया है। अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। इसमें डीएम ने सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर इस अभियान में शामिल सभी 12 विभाग अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो जाएगा। विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। 11 जुलाई से दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें