नागल। शनिवार शाम क्षेत्र में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। लगातार हो रही बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने कगार पर है।
किसान शाहनवाज मलिक, दीपक राणा, प्रवीण वालिया, पप्पू त्यागी, रामनाथ आदि का कहना है कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान है। गन्ने की बुवाई बाधित हो गई है। किसानों को अपना गन्ना भी खेतों से निकालना पड़ता है लेकिन खेत गीला होने के कारण किसान अपना गन्ना भी नहीं निकाल पा रहे हैं। शुगर मिल बंद होने को है, लेकिन किसान का गन्ना मिल तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से फसलों के नुकसान का सत्यापन कर आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।