फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में अंबाला रोड पर बन रहा हैबिटेट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रही परियोजना
विज्ञापन

- पुराने रोडवेज बस अड्डे की जमीन पर 49 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
- सेंटर में पार्किंग, ऑफिस, दुकानें, मीटिंग हॉल, एग्जीबिशन हॉल आदि होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अंबाला रोड पर हैबिटेट सेंटर बन रहा है। चार मंजिला हैबिटेट सेंटर में ऑफिस, शोरूम, दुकानें, मीटिंग हॉल और एग्जीबिशन हॉल आदि रहेंगे। इस पर कुल 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए जून 2024 तक का समय रखा गया है।
अंबाला रोड पर स्टेडियम से सटी नगर निगम की भूमि पर रोडवेज का बस अड्डा संचालित था। यह जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से एकदम सटी हुई है। सहारनपुर के स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद अधिकारियों ने उक्त भूमि को स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले हैबिटेट सेंटर के लिए चुना। इसके लिए बस अड्डे को मानकमऊ में शिफ्ट कराया गया है। हैबिटेट सेंटर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

हैबिटेट सेंटर चार मंजिला रहेगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर दो पार्किंग दी जाएगी, जबकि ऊपर के तीन फ्लोर पर निजी ऑफस के लिए जगह रहेगी। मीटिंग हॉल होगा, जिसमें कोई भी संस्था या कंपनी शुल्क अदा कर मीटिंग कर सकेगी। एग्जीबिशन के लिए बड़ी जगह रहेगी, जिसका इस्तेमाल भी कोई स्कूल, कॉलेज, उद्यमी, व्यापारी आदि शुल्क देकर कर सकेंगे। हैबिटेट सेंटर पर 49 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह पूरी तरह भूकंपरोधी होगा। चूंकि यह शहर के बीचोबीच घंटाघर से मात्र 150 मीटर दूर और अंबाला हाईवे पर है तो माना जा रहा है कि यहां किराये के लिए कंपनियां और स्थानीय उद्यमी, व्यापारी आएंगे। जिससे नागरिकों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं नगर निगम की आय का भी एक जरिया पैदा होगा।
विज्ञापन

-
अंबाला रोड पर बन रहे हैबिटेट सेंटर में दुकानें, ऑफिस, मीटिंग हॉल, एग्जीबिशन हॉल आदि रहेंगे। नीचे दो पार्किंग दी जाएंगी। हैबिटेट सेंटर को तैयार करने में 49 करोड़ रुपया खर्च आएगा। कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2024 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें