फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। हिंदू जागरण मंच द्वारा ग्राम खुशहालीपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से रविदास मंदिर में मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रांत संपर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि महाराज समाज सुधार, संघर्ष, भेदभाव, जाति पाति रहित हिंदुत्व, आध्यात्मिक व भक्ति की एक महान परंपरा के वाहक थे। उनकी हिंदुत्व के प्रति अडिग आस्था के कारण ही आज भारत में हिंदू धर्म का विकास हुआ है। जिस प्रकार से उन्होंने मुगल बादशाह के अत्याचार व जुल्म को सहते हुए भी हिंदुत्व में अडिग आस्था दिखाई दी। वह उनकी महानतम उपलब्धि है। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक गिरिराज राणा ने कहा कि परम संत गुरु रविदास ने गो हत्यारे सदना कसाई को अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर हिंदू बनने को विवश किया। रविदास महाराज को हम कोटि कोटि नमन करते हैं। अध्यक्षता रविदास पीठ लखनौती के महंत मदन दास महाराज ने की। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र राणा, ध्यान सिंह सैनी, पूर्व प्रधान कविता राणा, धर्मपाल कश्यप, मांगेराम, मामचंद, राजन, सुभाषचंद्र, जय प्रसाद, नरेंद्र तोमर, अनिल सैनी, सोमपाल, सतीश सिंह, जगपाल, गोपी चंद, राजेश ,बिल्लू, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें