फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर कलां के खेतों में दिखाई दिया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गुलदार जा चुका था।
विज्ञापन

सुशील उपाध्याय ने बताया कि रसूलपुर कलां में गेल्हेवाला जाने वाले रास्ते पर मास्टर श्रवण के खेत में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे गुलदार दिखाई दिया। करीब एक घंटे तक गुलदार एक पेड़ के नीचे बैठा रहा। गुलदार को सबसे पहले गांव के अंजेश कांबोज ने देखा। उसने इसकी सूचना गांव में दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की तरफ पहुंचे तो गुलदार वहां से चला गया। प्रधान पति ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी तो तत्काल मोहंड रेंज से टीम मौके पर पहुंची। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल त्यागी की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। राहुल त्यागी ने बताया कि पग मार्क मौके पर नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि गुलदार आगे निकल गया होगा। फिर भी उन्होंने ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा है।
गांव के अंजेश कांबोज, गुलजार, मास्टर श्रवण, मोंटी सैनी, मुहम्मद इसलाम, नंदू आदि ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में भी क्षेत्र में गुलदार का जोड़ा दिखाई दे चुका है। ग्रामीण अपने बच्चों को खेतों पर भेजने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग श्वेता सैन ने बताया कि अभी इस बात पर संशय है कि दिखाई देने वाला जानवर गुलदार था या अन्य कोई। कई बार गर्मियों में जंगली जानवर आबादी का रुख कर लेते हैं लेकिन वे एक जगह नहीं ठहरते हैं। यदि गुलदार फिर से दिखाई देता है तो उसे पकड़वा कर जंगल में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें