फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की कंपनी कचरे से सीएनजी व फर्टिलाइजर बनाएगी

विज्ञापन
बायोगैस एनर्जी प्रोजेक्ट के सलाहकार के साथ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गुजरात की कंपनी सहारनपुर के कचरे से सीएनजी और फर्टिलाइजर बनाएगी। कंपनी के बिजनेस सलाहकार सोमवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन

कंपनी के बिजनेस सलाहकार पूरन सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए देश के कई राज्यों के कुछ चुनिंदा शहरों को चयनित किया गया है। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का चयन किया गया है, लेकिन यह प्रोजेक्ट स्थापित करने से पूर्व वह सहारनपुर में रॉ मैटीरियल और भूमि की उपलब्धता का सर्वे करने के लिए आए हैं। प्रोजेक्ट के लिए करीब सात एकड़ भूमि और हर रोज 100 मीट्रिक टन रॉ मैटीरियल की आवश्यकता होगी। कूड़े के अलावा गोबर, सूखा कचरा, प्रेस मड आदि रॉ मैटीरियल से यह सीएनजी व फर्टिलाइजर बनाया जा सकेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व स्वच्छता मिशन के मोहम्मद इंतजार ने उन्हें भूमि का निरीक्षण कराया।
सड़कों पर मलवा डाला तो लगेगा जुर्माना
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई नायकों को शहर की सफाई व्यवस्था में और ज्यादा सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर मकान की चिनाई आदि के लिए जो लोग ज्यादा दिनों तक रेत बजरी डालकर रखते हैं उनकी रेत बजरी जब्त कर उन पर जुर्माना लगाएं, साथ ही मकान बनने के बाद सड़कों पर मलवा डालने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

निगम नि:शुल्क देगा पानी कनेक्शन
सहारनपुर। नगर निगम ने शहरवासियों को पानी के कनेक्शन नि:शुल्क देगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जल कल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे शहर में अवर अभियंताओं से घर-घर सर्वे कराएं और जहां पेयजल नहीं पहुंच रहा है वहां पेयजल पहुंचाया जाए। अधीक्षण अभियंता सुशील सिंघल ने नगरायुक्त को बताया कि महानगर में 22 ओवरहेड टैंक, 208 नलकूप हैं जिनके माध्यम से 1,05,415 को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें