फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग का छापा

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। जीएसटी विभाग की टीम ने नगर के प्रमुख व्यापारी व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंघल के प्रतिष्ठान पर छापा मार कर स्टाक रजिस्टर, मौजूद सामान सहित अन्य सभी कागजातों की गहनता से जांच की। टीम के कर्मचारी द्वारा छापा मार कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग करने पर व्यापारियों ने हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने डिप्टी कमिश्नर अवधेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली के सामने स्थित राम खाद, बीज, सीमेंट, सरिया आदि की दुकान पर पहुंचकर छापा मार कर जांच शुरू कर दी। टीम के करीब दस अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिष्ठान के स्टाक रजिस्टर, क्रय विक्रय रजिस्टर, जीएसटी खरीद बिल आदि की गहनता से जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई की खबर से अन्य व्यापारी, दुकानदार इकट्ठा हो गए। सूचना पर चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता व उनके समर्थक भी पहुंच गए। दुकानदारों व चेयरमैन ने छापा मार कार्रवाई की वीडियो ग्राफी कर रहे कर्मचारी को वीडियो नहीं बनाने की बात कहते हुए विरोध जताया।
इसी बात को लेकर चेयरमैन की जीएसटी के एक अधिकारी से कहासुनी भी हुई। इस पर डिप्टी कमिश्नर अवधेश कुमार चतुर्वेदी ने चेयरमैन को समझाया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जीएसटी टीम मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे। टीम ने कुछ आवश्यक कागजात, रजिस्टर भी जब्त किए हैं। देर शाम तक जांच जारी थी। सहायक कमिश्नर पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें