फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे ने लौटाए ढाई लाख रुपये, एक रुपया और नारियल लेकर की शादी, दहेज के खिलाफ दिया बड़ा संदेश

Thu, 07 May 2026 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में एक शादी में दूल्हे ने शगुन में मिले ढाई लाख रुपये लौटा दिए और केवल एक रुपया व नारियल स्वीकार कर दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

विज्ञापन
दूल्हा व दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज में फैली दहेज की कुरीति के बीच सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। गंगोह के गांव चमनपुरा से आई बरात के दूल्हे ने शगुन में मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया और दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

शगुन के रुपये लेने से किया इनकार

विज्ञापन

गांव लद्देबांस में मीनाक्षी सैनी का विवाह समारोह आयोजित था। उनकी बरात गंगोह क्षेत्र के गांव चमनपुरा से आई थी। समारोह एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था, जहां वधु पक्ष ने बरात का भव्य स्वागत किया।

विवाह की रस्मों के दौरान जब लड़की पक्ष ने दूल्हे शिवा सैनी को शगुन के रूप में ढाई लाख रुपये भेंट किए, तो दूल्हे ने ससम्मान इसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बिना दहेज के विवाह करना चाहते हैं।


यह भी पढ़ें:UP: देवबंद में मंच से गरजे सीएम योगी, कहा-'बंगाल की जीत ने दिखाया आईना', फतवों पर ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल एक रुपया और नारियल किया स्वीकार
काफी आग्रह के बाद दूल्हे शिवा सैनी ने परंपरा निभाने के लिए केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। दूल्हे के इस निर्णय से समारोह में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और उनकी जमकर सराहना की।

जनप्रतिनिधियों ने भी दी शुभकामनाएं
दूल्हे के इस सराहनीय कदम की बरातियों और घरातियों ने खूब प्रशंसा की। विवाह समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कैराना क्षेत्र की सांसद इकरा हसन, सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक, संदीप सैनी और धीर सिंह सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें