सहारनपुर। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद स्टेशन पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग काम की तारीख में बदलाव किया है। जो काम बृहस्पतिवार से शुरू होना था वह अब शनिवार यानि आज से शुरू होगा और चार मार्च तक चलेगा। अब चार मार्च तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने और कई ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादियान ने बताया कि पहला चरण 25 से 28 और दूसरा चरण एक मार्च से चार मार्च तक चलेगा। सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 से चार मार्च, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस एक से चार मार्च, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस एक से चार मार्च, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक से तीन मार्च और सहारनपुर-दिल्ली दो मार्च को रद्द रहेगी। कालका-दिल्ली एक्सप्रेस 25 से 27, इंदौर-अमृतसर 25 फरवरी, इंदौर-देहरादून 26 व 27 फरवरी को अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होगी। प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक, दो और तीन मार्च को सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द रहेगी। उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली, चंडीगढ़-मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 व तीन मार्च, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस एक व दो मार्च को निजामुद्दीन से नई दिल्ली, पानीपत के रास्ते निकलेगी।