फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट और आदर्श बनेंगी ग्राम पंचायतें

Sun, 14 Jan 2024 03:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों को स्मार्ट और सुंदर बनाने को ग्राम प्रधानों को टॉस्क दिया जाएगा। इसके तहत ग्राम प्रधानों के बीच प्रतिस्पर्धा भी होगी। ग्राम पंचायतों में अच्छा काम कराने वाले प्रधानों को शासन स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा प्रबंधन और गांवों में ही कूड़े के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों सहित अनेक सुंदरीकरण के कार्य कराने को प्रधानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही टॉस्क दिया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग के निर्देशन में यह कार्य होगा, जो ग्राम प्रधान खुद का मॉडल तैयार कर ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाएगा, उनको शासन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। पहले चरण में जनपद की 884 ग्राम पंचायतों 130 में ग्राम प्रधानों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।

रिसोर्स रिकवरी सेंटर किए तैयार
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद 11 ब्लॉक स्तर पर रिसोर्स रिकवरी सेंटर भी तैयार किए गए हैं। ग्राम पंचायतों से डोर टू डोर एकत्र होने वाले कूड़े को रिसोर्व रिकवरी सेंटर सफाई कर्मचारी पहुंचाएंगे। यहां पर ठोस और तरल कचरे को अलग कर उपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गुजरात की तर्ज पर विकसित करें ग्राम पंचायत
प्रधानों को गुजरात की आदर्श और स्मार्ट ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया जाएगा। ताकि वह उसी तर्ज पर अपनी ग्राम पंचायत में भी कार्य कराएं। इसके साथ ही प्रधानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
-
इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
- अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सुंदरीकरण कराएंगे
- ग्राम पंचायत की हर सड़क और नाले पक्के बनेंगे
- हर गली और चौराहे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी
- जलभराव की समस्या दिलाई जाएगी निजात
- दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग बनेगी
- पार्क विकसित किए जाएंगे

वर्जन:-
ग्राम पंचायतों को स्मार्ट और सुंदर बनाने को विभाग द्वारा कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानों को भी ग्राम पंचायतों विकसित बनाने को टॉस्क दिया जाएगा।-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें