फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर गोविंद नगर की गलियां सील

विज्ञापन
गोविन्द नगर के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की देहरादून में मौत के बाद परिवार को लेजाती स्वास्थ्य विभ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून में सहारनपुर के व्यक्ति की मौत और उसके बाद मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इसका पता लगने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के निवास स्थल गोविंद नगर पहुंची और सैनिटाइजेशन करने के बाद कुछ गलियों को सील कर दिया गया। इसके अलावा मरीज के परिवार के सदस्यों के अलावा संपर्क में रहे कुछ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी एक बुजुर्ग को दिल में परेशानी के कारण देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात उनकी देहरादून में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने देहरादून ही में उनका अंतिम संस्कार कराया। बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना के लक्षण थे। यही वजह रही कि चिकित्सा विभाग की टीम ने गोविंदनगर पहुंचकर पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज और सील किया। परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, साथ ही महिला और बच्चों को होम क्वारंटीन किया, जबकि पुरुषों को मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में देवबंद, मनोहरपुर, हसनपुर, राजविहार, गीता कालोनी और कालूवाला जहानपुर सहित छह हॉटस्पॉट फिलहाल हैं।
परिवार के सैंपल लिए, रिपोर्ट का इंतजार: डीएम
सहारनपुर । जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि गोविंद नगर कॉलोनी आइसक्रीम वाली गली निवासी की मौत देहरादून मेें हुई है। इस बाबत परिवार वालों का सैंपल लिया गया है। परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह केस सहारनपुर का माना जाएगा। यदि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो वो देहरादून के अस्पताल में संक्रमण माना जाएगा।
विज्ञापन

सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
सहारनपुर। सहारनपुर से होकर गुजरे श्रमिकों को उनके राज्यों और शहरों में छोड़ने वाले रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 70 लोगों के सैंपल लिए गए थे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने से परिवहन निगम के अधिकारियों, चालकों और परिचालकों तथा उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
देहरादून में हुई मौत के बाद विभाग ने गोविंदनगर की गली को सैनिटाइज कराया है। परिवार की महिलाओं और बच्चों को होम क्वारंटीन किया है, जबकि पुरुषों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा मजदूरों को छोड़ने वाले बस चालकों और परिचालकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें