फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचीं राज्यपाल, अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

Thu, 05 Sep 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के बृहस्पतिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंच गई हैं। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। जहां से सर्किट हाउस पहुंचीं। उनके आगमन से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

सहारनपुर में राज्यपाल के आगमन से पहले पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने रिहर्सल किया। गाड़ियों का काफिला पुलिस लाइन से कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा। यहां से मानकमऊ, अंबाला रोड होते हुए जनमंच आया। इसके बाद वाहनों का काफिला पुलिस लाइन में आया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम 5:20 बजे राज्यपाल बेन पटेल सहारनपुर पहुंची। हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस में राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। पुलिस की विशेष टीमें राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात रहेगी। इसके अलावा एएसपी सहित सीओ और कई थानों के निरीक्षक व प्रभारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि 350 से अधिक सिपाहियों की ड्यूटी राज्यपाल आगमन में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें