मंच के नजदीक कराया गया ध्वजारोहण
किसान पंचायत के मंच के नजदीक ही प्रियंका गांधी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचीं।
प्रतीक चिह्न में दिया हल
किसान पंचायत में प्रियंका गांधी को विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अली, नोमान मसूद, जावेद साबरी ने प्रतीक चिह्न हल देकर सम्मानित किया। वहीं, सिख समाज की तरफ से पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान एचएस चड्ढा, बॉबी माकन, साहब सिंह, परमवीर सिंह ने प्रियंका गांधी शॉल और सरोपा भेंट किया।
यातायात जाम के बने हालात
गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर रैली स्थल होने के कारण लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। रैली के दौरान सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव धोलाहेड़ी तथा सुल्तानपुर से बाईपास तक जाम लगा रहा। रैली के उपरांत भीड़ छंटने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा, उसके बाद ही रास्ता खुल सका।