फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाढ़ प्रभावित किसानों को आर्थिक पैकेज दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। भारत किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव इसरार चौधरी ने कहा कि सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों को बाढ़ ग्रस्त घाेषित करे। साथ ही बाढ़ से प्रभावित किसानोंं और गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज तत्काल उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून चौक स्थित डाक बंगले में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भारी बरसात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आई बाढ़ से किसान और मजदूर वर्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से खराब हुई फसलों और पानी घुसने से मकानों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को विशेष आर्थिक पैकेज दिलाया जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह, महासचिव गुफरान मलिक, प्रदेश सचिव शहजाद मलिक, उपाध्यक्ष अनीस कुरैशी, जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष खालिद अंसारी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान आकाश सक्सेना, नेहा सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें