फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार बचाने को टैक्स दरों में बदलाव करे सरकार

विज्ञापन
छुटमलपुर में व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित घई ने छुटमलपुर इकाई का गठन करते हुए राजेश राणा को अध्यक्ष, संजय पाहुजा एवं राव साजिद को नगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित घई ने कहा कि आज के दौर में आनलाइन शॉपिंग के चलते व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। सरकार को व्यापार बचाने के लिए टैक्स दरों में बदलाव कर उनकी चिंताओं का निराकरण करना चाहिए। उन्होंने नगर कार्यकारिणी में विनोद गोयल को कोषाध्यक्ष, देवराज सिंह पुंडीर, राजकुमार डाबर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलीम जावेद, गुलशन गांधी, प्रदीप चौहान, राजेश पाहुजा को उपाध्यक्ष, प्रमोद भारद्वाज एवं सोनू कश्यप को वरिष्ठ संगठन मंत्री, नीरज कांबोज को संगठन मंत्री एवं सुरेश अग्रवाल को संरक्षक का दायित्व सौंपा।
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजेश राणा ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान सहारनपुर महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा, जिला महामंत्री संजीव गक्कड़ एवं आशु निरंकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी मतीश्वर चांदना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें