नगर निगम में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त राजेश यादव व सी के तिवारी तथा अन्य अधिकारी सड़क नाली बनव
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम में जनसुनवाई शिविर में आईं 12 में से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकांश लोग सड़कों व नाली निर्माण की समस्याओं को लेकर पहुंचे।
अपर नगरायुक्त राजेश यादव व सीके तिवारी के अलावा जीएम जलकल मनोज आर्य, एई निर्माण दानिश नकवी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी आदि अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। हसना वाली मस्जिद क्षेत्र के अजीम खां, हाकमशाह के जहांगीर मिर्जा, पंतविहार निवासी दीपक कुमार, वार्ड छह निवासी जुलफान, शहजाद, नासिर व इरफान आदि तथा गोपाल नगर निवासी गर्वेश दत्त नाली-नाले के निर्माण की मांग की। अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वार्ड 67 के मोहम्मद आरिफ तथा वार्ड 4 के श्रवण कुमार मौर्य ने सड़क निर्माण की शिकायत की। इसके संबंध में भी अवर अभियंता को आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड 69 निवासी महताब ने अवैध निर्माण की शिकायत तथा मोरगंज निवासी रतना देवी ने अतिक्रमण की शिकायत की। बाजोरिया रोड, न्यू भगतसिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी शिवप्रकाश सैनी मकान के पीछे एक अन्य व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे।
वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने क्षेत्र में अवैध रूप से पशु डेयरी संचालन की शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए पशु डेयरी संचालक के विरुद्ध निगम के पशुपालन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया। पार्षद प्रदीप उपाध्याय द्वारा ही क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण मानचित्र के अनुसार न किए जाने की शिकायत की गई। इस पर संबद्ध अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क का निर्माण किया गया है, वहां मानचित्र के अनुसार ही कार्य कराया गया है।