बेहट। संत समाज ने राज्य सरकारों से धर्म परिवर्तन कानून वापस न लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसमें और कठोरता बरती जाए। कलसिया स्थित वृहद गोशाला में प्रेस वार्ता कर संत सुदर्शन चक्र महाराज ने कहा कि धर्म परिवर्तन कानून को लेकर राज्य सरकारों को जो नोटिस जारी किया गया है, उसके अनुसार धर्म परिवर्तन को स्वतंत्रता दिए जाने से हिंदू समाज का विखंडन होगा। हिंदू समाज इसका विरोध करता है। जयराम गौतम ने कहा कि हिंदू समाज के खिलाफ काम कर रही ताकतों के पूर्णतया नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एकजुट होकर नौ अक्तूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।