सहारनपुर। लोकसभा में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 का विरोध जताया। सांसद ने कहा कि सरकार मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं इस विधेयक का इस आधार पर विरोध करता हूं कि यह हमारे संविधान में निहित मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। इस विधेयक के माध्यम से किसी विशेष धार्मिक समुदाय के मामलों को विनियमित करने का प्रयास करके सरकार सीधे मौलिक सिद्धांत का हनन कर रही है। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन ढांचे में बदलाव करके मुस्लिम समुदाय की सांस्कृतिक विरासत के साथ गहराई से जुड़ी होती है। यह विधेयक उस अधिकार को भी कमजोर करता है।