फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़कों पर सरकारी कर्मचारी भी करें नियमों का पालन’

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को वर्चुअल कार्यशाला कराई गई। इसमें विभाग में आने वाले कर्मचारियों को भी दुपहिया चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने सहित अन्य नियमों का पालन करते हुए ही कार्यालयों में आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह ने कोविड नियमों के अनुपालन पर भी जोर दिया। उन्होंने विभाग में प्रपत्रों की जांच से लेकर अन्य कामकाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, धूम्रपान न करने की हिदायत दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव ने लाइसेंस, फिटनेस सहित अन्य विभागीय कार्यों को करते समय इसकी नियमित रूप से आनलाइन फीडिंग के बारे में निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि बकाया सहित अन्य मामलों में निरुद्ध 29 वाहनों की नीलामी का मूल्य छह लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें