गागलहेड़ी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक में सरकार पर जन हित के मुद्दों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। हरोड़ा अहतमाल में हुई बैठक में डीपी सिंह ने कहा कि आज देश में जनता के वास्तविक मुद्दों रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं को पीछे धकेला जा रहा है। कॉरपोरेट और पूंजीवादी ताकतें आम आदमी पर हावी हो रही हैं। ऐसे समय में सीपीआई एम की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यकर्ता जनता को संगठित कर संघर्ष के रास्ते पर मजबूती से खड़ी करें। सुभाषिनी अली ने कहा कि बिना महिला मुक्ति के समाजवादी भारत का सपना अधूरा है। इस मौके पर प्रधान शहजाद इदरीसी, मास्टर सुलेमान, मास्टर गुलसन्वर, खलील मलिक, राव अब्बास, राव सलीम, जरगाम बैग, इमरान अली, राव सरदार अली आदि मौजूद रहे।
बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्रों पर होगी कार्रवाई
चिलकाना। पुलिस ने क्षेत्र के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर यातायात से संबंधित निर्देश दिया। थाना परिसर में थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने कहा कि स्कूल संचालक अपने वाहनों की फिटनेस एवं अन्य यातायात से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कराएं। 18 वर्ष से कम के छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाए। यदि कोई छात्र बिना लाइसेंस वाहन चलाते मिला तो पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। बैठक में प्रधानाचार्य मुन्तजीर अली, विनोद कुमार रावल, सन्नी तेगवाल, विकास जैन, सेठपाल सैनी, विकास सैनी, अजय सैनी आदि रहे।