65 हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी
नानौता। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सरिया-सीमेंट की दुकान में नकब लगाकर 65 हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। नगर के देवबंद रोड पर गांव गुंडब निवासी अंकित त्यागी की एकांश ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर सरिया-सीमेंट की दुकान है। अंकित के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में पीछे की साइड कुंबल की हुई थी। चोरों ने दुकान के कैमरों को खुर्द बुर्द करते हुए अंदर रखी 65 हजार की नकदी, दो बैटरे, सीसीटीवी की डीवीआर, डिश टीवी का सैटअप बॉक्स, एक एलसीडी आदि सामान चोरी कर लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरी मौके पर पहुंचे और जांच की।