फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मालगाड़ी की पावर फेल, जहां-तहां खड़ी रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलानौर में डेढ़ घंटे खड़ी रही ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस
विज्ञापन

-पौने नौ बजे के बाद सुचारू हो पाया ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला से सहारनपुर की तरफ आ रही मालगाड़ी की सरसावा रेलवे स्टेशन पर पावर फेल हो गई। इसके बाद ट्रेनों के जहां-तहां ब्रेक लग गए। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार शाम करीब छह बजे अंबाला से मालगाड़ी सहारनपुर के लिए चली। मालगाड़ी जैसे ही सरसावा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसकी पावर फेल हो गई। इसकी वजह से ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस कलानौर में करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। इसके साथ ही दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस जहां-तहां खड़ी हो गई। ये सभी ट्रेनें सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे लेट पहुंची। ट्रेनों के बीच रास्ते में खड़े होने से यात्रियों को परेशानी हुई और ट्रेनों से उतरकर नीचे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि सरसावा में मालगाड़ी की पावर फेल होने से ट्रेनें प्रभावित हुई। करीब पौने नौ बजे दूसरी पावर मंगाकर मालगाड़ी रवाना कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें