फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आस्था की राह में कीचड़ और जलभराव, प्रशासन उदासीन

विज्ञापन
गंगोह में कीचड युक्त माता वैष्णों देवी मार्ग और बराबर के प्लाट में जमा गंदगी। संवाद - फोटो : भोगांव के गांव मिर्जापुर में जलनिकासी कराते लेखपाल।
विज्ञापन
गंगोह। माता वैष्णो देवी धाम (गुफा वाले मंदिर) और सिद्धपीठ बाबा हरिदास मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क अब परेशानी की वजह बन गई है। कई वर्षों से सड़क किनारे स्थित एक प्लाॅट जल निकासी के अभाव में गंदे तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे सड़क पर हमेशा जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


यह बदबूदार दलदल भरा मार्ग न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था की राह में बाधा बन रहा है, बल्कि यहां जहरीले जीव-जंतुओं, खासकर सांपों का बसेरा बन चुका है। श्रद्धालु कीचड़ भरी सड़क से फिसलते-गिरते मंदिरों तक पहुंचते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता किसी परीक्षा से कम नहीं। वहीं इस मार्ग पर रहने वाले हजारों लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक कई बार सांप न केवल सड़क पर देखे जा चुके हैं, बल्कि कुछ तो घरों के भीतर तक घुस चुके हैं, जिससे डर का माहौल बना हुआ है।

- व्यापारी शिवकुमार ने बताया कि यह सड़क अब सड़क नहीं, दलदल बन चुकी है। बरसात में हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
- माता वैष्णो देवी धाम के सेवादार मुरारीलाल बजाज ने कहा कि श्रद्धालु जब कीचड़ और गंदगी से होकर मंदिर पहुंचते हैं, तो मन व्यथित हो उठता है। प्रशासन की उदासीनता ने इस पवित्र मार्ग को बदहाल बना दिया है।
विज्ञापन


- श्रद्धालु करण गोयल ने कहा कि आस्था की राह इतनी कठिन हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था। बरसात में तो जूते तक रास्ते में धंस जाते हैं, और सांप दिख जाए तो जान हलक में आ जाती है।

- सभासद शालू चौधरी ने कहा कि वह अनेक बार पालिका प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायत कर समाधान की मांग कर चुकी है। सिर्फ आश्वासन ही मिला, कार्रवाई नहीं हुई।

-

उक्त सड़क नगर पालिका की सीमा से बाहर है, जल जमाव होने पर पानी निकलवा दिया जाता है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - लोकेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें