फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतकर्म करने से प्रसन्न होते हैं ईश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप शक्ति नगर स्थित डेरा बाबा उत्तम दास मंदिर का 167वां वार्षिकोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

रविवार को महंत बाबा महेंद्र दास, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास, बाबा गोपाल दास के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों को सुधारना चाहिए। हमें सदा अच्छे कर्म करने चाहिए। इसी से मनुष्य का कल्याण होता है। सतकर्म करने वालों पर सदा प्रभु का आशीर्वाद बना रहता है। वृंदावन से आए डॉ. स्वामी उमानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर की महिमा को वही भक्त समझ पाता है, जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता और कभी किसी का बुरा नहीं करता है। हमें एक-दूसरे का हमेशा सहयोग करना चाहिए और दीन दुखियों की मदद करते रहना चाहिए। संचालन पंडित दीपक अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर संजीव वालिया, भारत भूषण, विजय कालड़ा, महेश नारंग, विलायती राम चावला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें