फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जीएम का निरीक्षण आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तैयारियो में लगे कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण के लिए आएंगे। वे सरसावा स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी का भी उद्घाटन करेंगे। स्पेशल ट्रेन से कई जोनल अधिकारियों के साथ वह रेलमार्ग के कई स्टेशनों को भी देखेंगे। इस दौरान स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही कई नए कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। इसके लिए रेलवे अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जीएम आशुतोष गंगल के निरीक्षण को लेकर लेकर यहां ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर तैयारी की जा रही है। साफ-सफाई, रंग-पुताई एवं टूट-फूट से लेकर हर प्रकार की व्यवस्थाएं को चाक चौबंद करने में रेलवे विभाग लगा है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर और सरसावा स्टेशन पर अधिकारी अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर कमरों के दरवाजों पर जमी धूल को पानी से साफ किया गया। इसके साथ ही पुरानी अलमारियों को बाहर निकालकर उनकी सफाई की गई। रिकॉर्ड को भी दुरुस्त किया गया, ताकि जीएम निरीक्षण के दौरान कोई कमियां न मिल सके। जीएम सहारनपुर में टीटीई विश्राम गृह का उद्घाटन करने के साथ हर चीजों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। सहारनपुर में जीएम आधे घंटे रहेंगे। उसके बाद सरसावा के लिए निकल जाएंगे।
अफसरों ने डाला डेरा
जीएम आशुतोष गंगल के दौरे से पूर्व अंबाला मंडल के आला अफसरों ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। बृहस्पतिवार की रात अफसरों ने पहुंचकर अधूरे कार्यों को पूरा कराने का काम किया। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने अफसरों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

रेलवे स्टेशन पर तैयारियो में लगे कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें