फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने किया स्टेडियम और सड़क का निरीक्षण

विज्ञापन
अम्बेडकर स्टेडियम में स्मार्ट सिटी परियोजना का निरीक्षण करते स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ.लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति जानने के लिए स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने अंबाला रोड पर चल रहे सड़क निर्माण को भी देखा। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ एवं नगरायुक्त गजल भारद्वाज के साथ स्टेडियम का निरीक्षण करने आए मंडलायुक्त सबसे पहले बैडमिंटन हॉल पहुंचे। उन्होंने यहां ठेकेदार और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव से कार्यों की जानकारी ली। यहां फर्श पर बिछाई जाने वाली लकड़ी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में फर्श में सीलन न आए, क्योंकि इससे फर्श जल्दी खराब होगा। इसके बाद उन्होंने जिम हॉल, जूडो हॉल और बहु उद्देशीय हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। मैदान के बाद उन्होंने मुख्य द्वार के बारे में जानकारी ली। मैदान में पानी के लिए स्प्रिंकल सिस्टम लगवाने, बैडमिंटन हॉल व जिम हॉल के बीच खाली पडे़ स्थान का उपयोग करने तथा वेट ट्रेनिंग सेंटर में वातानुकूलित कराने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से लोहानी सराय तक बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डीजीएम दिनेश सिंघल व अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने मंडलायुक्त को बताया कि घंटाघर से लोहानी सराय तक लगभग 350 मीटर का डीबीएम कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सड़क किनारे की मिट्टी उठवाने तथा स्वच्छता मानकों के साथ सड़क का कार्य इसी सप्ताह पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी सीपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें