फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रुपये दे दो, बाकी जिम्मेदारी हमारी, ले लो ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 22 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर काम कराते आवेदक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जाओगे तो प्रक्रिया के जाल में इस कदर उलझा दिया जाएगा कि आप परेशान हो जाएंगे। यदि आप किसी दलाल के संपर्क में आ जाते हैं तो आपको ढाई-तीन हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बाकी जिम्मेदारी दलाल की होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर स्टिंग किया गया तो कुछ ऐसा ही सामने आया। कार्यालय के बाहर टीम को एक ऐसा भी दलाल मिला, जिसने दावा किया कि उनके पास सब जुगाड़ है। वाट्सएप पर अभी दस्तावेज मंगवा लीजिए, प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
-
स्टिंग नंबर - एक
संवाददाता- लर्निंग व स्थायी लाइसेंस बनवाना है।
दलाल - गाड़ी चलानी आती है। कार भी चला सकते हो।
संवाददाता - कितना खर्चा आएगा।
दलाल - खुद बनवाओगे या बनवाना है।
संवाददाता - मैं कहा धक्के खाऊंगा। आप ही बनवा दीजिए।
दलाल - स्थायी लाइसेंस के नौ हजार रुपये। खुद बनवाने पर तीन हजार रुपये लगेंगे।
संवाददाता - स्थानीय लाइसेंस के लिए क्या करना पड़ेगा।
दलाल - 1500 रुपये में हम फोटो खिंचवा देंगे। एक स्लिप मिलेगी। इसके बाद ट्रेनिंग सेंटर जाना पड़ेगा।
संवाददाता - ट्रेनिंग सेंटर में चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हुए हैं। वहां कोई दिक्कत तो नहीं होगी।
दलाल - पास हो गए तो कोई दिक्कत नहीं। फेल होने पर 12 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
-
स्टिंग नंबर - दो
संवाददाता - लाइसेंस बनवाना है।
दलाल - पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। एक महीने बाद स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।
संवाददाता - दोनों लाइसेंस बनवाने के लिए कौन-कौन प्रमाण पत्र देने पड़ेंगे।
दलाल - हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड।
संवाददाता - कितना खर्च आएगा।
दलाल - लर्निंग के लिए 1200 रुपये लगेंगे। स्थायी लाइसेंस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से बनेगा।
संवाददाता - ट्रेनिंग सेंटर पर कितना खर्च होगा।
दलाल - वहां की फीस छह हजार रुपये है। पास हो गए तो 150 रुपये में काम हो जाएगा।
संवाददाता - कार्यालय की फीस अलग से है या उसमें ही शामिल है।
दलाल - कार्यालय की फीस 1050 रुपये है। हमारी यही दुकान है। 30 साल से काम कर रहा हूं।

स्टिंग नंबर - तीन
संवाददाता - भाई लाइसेंस बनवाना है। क्या प्रक्रिया है।
दलाल - बन जाएगा।
संवाददाता - कितने रुपये लगेंगे।
दलाल- पहले लर्निंग के लिए आवेदन होगा। उसके छह महीने बाद पक्का बन जाएगा।
संवाददाता- ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बन गया है।
दलाल- छह हजार रुपये वहां जमा होंगे। एक हजार रुपये कार्यालय की फीस है।
संवाददाता- आठ हजार रुपये का खर्चा आएगा।
दलाल- नहीं, साढ़े नौ हजार रुपये लगेंगे। हमारे पास सब जुगाड़ है।
-
यह है लर्निंग व स्थायी लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया



लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। 350 रुपये फीस कटेगी। इसके बाद आवेदक का ऑनलाइन टेस्ट होगा। इसके एक महीने बाद स्थायी लाइसेंस बनेगा। इसकी फीस एक हजार रुपये है। इसमें लर्निंग लाइसेंस, आधार कार्ड और दसवीं की मार्कशीट जरूरी है। कार्यालय में आवेदक का फोटो खिंचेगा। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जाना होगा।
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर बैठे लोगों द्वारा किसी का लाइसेंस बनवाने की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो जांच कराई जाएगी। क्योंकि अब विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन हो गई है। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बना है, जहां ट्रेनिंग के लिए शुल्क निर्धारित है। - संदीप जायसवाल, कार्यवाहक एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें