मिशन शक्ति के तहत जनमंच सभागार में आयोजित महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी में विचार रखते एसएसपी ड?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी तत्परता से अपनी ड्यूटी करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाएं। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। मामलों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जनमंच सभागार में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के तहत महिला पुलिसकर्मियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने थाना स्तर पर गठित की गई महिला पुलिसकर्मियों की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने हेल्प लाइन नंबर 1076, 112, 108, 181, 1090 सहित सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि जनता के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रता वाला होना चाहिए। ताकि पीड़ित महिला या पुरुष अपनी समस्या बताते हुए घबराएं नहीं। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।