छुटमलपुर। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक एडवोकेट ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए चार राज्यों के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी अच्छा मत प्रतिशत प्राप्त किया है। ऐसे में कार्यकर्ता निराश न होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें।
कमालपुर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुजतबा मलिक ने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन पूरे देश में भाजपा को हराने का काम करेगा। देश का किसान, मजदूर, युवा बेरोजगार और आम जनमानस इंडिया गठबंधन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसदों को निलंबित किया जाना दुखद और लोकतंत्र के विरुद्ध है। इस अवसर पर अब्दुल हसीब, प्रधान फरमान मलिक, प्रधान नासिर अली, मोहसीन गोड़, मनोज चौधरी, राव यूसुफ, नासिर सैफी, महबूब तलहेड़ी, फैसल मिर्जा, पदम सिंह, रामबीर सिंह, पारस चौधरी, सुखदेव, परवेज मलिक, हाफिज इस्लाम आदि मौजूद रहे।