- देर रात तक नहीं थी बयान देने की स्थिति में, परिजन भी चुप
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह/सहारनपुर। गंगोह के शिवचौक पर एक छात्रा बदहवास हालत में पहुंची और रोने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पता लगते ही सीओ और कोतवाली प्रभारी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए। छात्रा देर रात तक कुछ बताने की हालत में नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। सोमवार की दोपहर एक बजे छात्रा बदहवास हालत में गंगोह के शिवचौक पर पहुंची। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। छात्रा चौक पर बैठकर रोने लगी, लेकिन किसी को कुछ नहीं बता पाई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पता लगने पर सीओ मुनीश चंद्र और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए। सूचना पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि छात्रा अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
-
अभिमन्यु वालिया