सहारनपुर। महानगर के एक मोहल्ले में ट्यूशन जा रही एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। पता लगते ही परिजनों और हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, शाम के समय एक छात्रा घर से ट्यूशन जा रही थी, जैसे ही वह घर से कुछ दूर निकली तो एक युवक ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो मौके पर लोग एकत्र हो गए। हिंदू संगठनों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने हुसैन निवासी चौधरी विहार देहात कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया था।