फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों को समझा बुझा एनएचएआई अधिकारियों ने किया जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
गांव ताजपुर में हाईवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराते एनएचआई अधिकारी एवं राजस्व टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गांव ताजपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण की गई भूमि पर कब्जे का विरोध कर रहे किसानों के साथ प्रशासन ने सहमति बनाकर शुक्रवार को जमीन पर कब्जा करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि किसान बलजीत, लक्ष्मी, इंद्रपाल, नीरज, मान सिंह, सुरेश, इशू, सुमित आदि भूमि अधिग्रहण के बाद जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे थे। उनका कहना था कि अभी तक उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए वह पहले मुआवजा चाहते हैं, उसके बाद ही कब्जा देंगे। पिछले दिनों से एनएचएआई अधिकारी भूमि पर कार्य करने के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन किसानों ने उन्हें वापस लौटा दिया था। शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारी नवीन कुमार और तहसीलदार देवबंद तपन मिश्रा राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विरोध कर रहे किसानों को बताया कि मुआवजा राजस्व विभाग को दे दिया गया है, जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
इसके बाद किसान कब्जा देने पर राजी हो गए और टीम ने जमीन को किसानों से कब्जा मुक्त करा लिया। इस मौके पर कानूनगो नागेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल अभिषेक, विजेंद्र कुमार, एसएसआई ओमेंद्र मलिक, केपी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें