फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्ची की गला दबाकर हत्या, बोरे में बंद मिला शव

Tue, 14 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव भाभरी में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसएसपी डा विपिन ताडा। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी/सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भाभरी में घर के बाहर खेलते समय लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव उसके घर के पीछे प्लाट में बोरे में पड़ा मिला। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने परिवार की एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में आया है कि महिला ने एक युवक के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की है। हालांकि वह बार-बार बयान बदल रही है।
विज्ञापन

गांव भाभरी निवासी पांच वर्षीय वैशाली पुत्री सचिन कपूर शनिवार दोपहर को घर के बाहर से खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के गांव एवं जंगल में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने रविवार देर रात थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार दोपहर वैशाली के घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में उसका शव बोरे में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ सदर रुचि गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने का खुलासा हो गया।
परिवार की महिला से पूछताछ जारी
बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। देर रात तक हुई जांच में परिवार की एक महिला शक के दायरे में आई, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में आया कि महिला का किसी युवक के साथ संबंध है। बच्ची ने दोनों को एक साथ देख लिया था। जिसके बाद महिला और युवक ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर पीछे प्लाट में फेंक दिया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेटियों में सबसे छोटी थी वैशाली
सचिन कपूर के चार बेटियां थी और एक बेटा है। वैशाली परिवार में सबसे छोटी थी। सचिन पास के ही गांव में वेल्डिंग की दुकान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें